ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को पूरा देश कर रहा है सेलिब्रेट, M-Yoga ऐप की होगी शुरुआत

नई दिल्ली, 21 जून 2021 भारत ने विश्व को की चीजें दी हैं। उन्ही में से एक है योग। आज योग के माध्यम से पूरा देश स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, जिसके बाद से हर साल 21 जून को पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। आज इस अवसर पर भारत भी योग दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी गणमान्य लोगों ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अपना संदेश दिया है। 

 

अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई देते हुए कहा, “आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। जब कोरोना वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।” 

 

7वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने बधाई संदेश के साथ ही प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड नेशन के सहयोग से M-Yoga नामक एक अन्तरराष्ट्रीय योग ऐप की शुरुआत करने की बात कही, जिसमें विश्व के लगभग सभी भाषाओं में योग से संबंधित जानकारी और वीडियो रहेगा। इस ऐप की शुरुआत का मकसद योग से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ को विश्व के सभी लोगों तक पहुचान है। 

 

आज 7वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन, केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कानून मंत्री रविशंकर समेत बड़े केन्द्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाइयां दी। इसके साथ सीमा पर तैनात सेना समेत देश के हर भाग से 7वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सेलिब्रेट करने के समाचार आ रहे हैं।    

 

Posted On:Monday, June 21, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.